सनातन धर्म जागरण और राष्ट्र की खुशहाली को लेकर संस्था हँसो महाकाल की निकलेगी कावड़ यात्रा
देवास। बाबा महाकाल की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से संस्था हँसो महाकाल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य एवं श्रद्धामयी कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 23 अगस्त, रविवार को प्रातः 8 बजे सयाजी द्वार स्थित चाट चौपाटी से प्रारंभ होकर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार के लिए रवाना होगी। कावड़ यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जनजागृति लाना और धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से देश की रक्षा, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की जाएगी। संस्था ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी संस्था सदस्य नयन कानूनगो ने दी।





