मां चामुंडा सेवा समिति ने दिव्यांग स्कूली बच्चों को वितरित किए बैग

मां चामुंडा सेवा समिति ने दिव्यांग स्कूली बच्चों को वितरित किए बैग

देवास। 12 माह मानव सेवा में निरंतर मां चामुंडा सेवा समिति ने मंडी धर्मशाला में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह में समिति संचालक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में एवं समिति संरक्षक नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, शिवनारायण पाठक, समाजसेवी संजय परवाल, सोहन अग्रवाल, आशीष जैन, हिम्मत सिंह पवार, गौरीशंकर महादेव समिति के समस्त पदाधिकारियों के अातिथ्य में दिव्यांग स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर एवं भेंट देकर बैग वितरित किए। जलोदिया ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार मानव सेवारत रहना चाहिए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जितना भी हो सके खुशी को बांटे। खुशी के बांटने से बढ़ती है और अगर कोई एक भी मानव हमारी वजह से खुश हो गया, सुखी हो गया तो इससे बड़ी और क्या सेवा हो सकती है। मानव सेवा ईश्वरीय सेवा के समान होती है। सेवा करने का जब पुण्य फल उदय होता है तो जीवन सफल हो जाता है। सेवा का भाव आते ही व्यक्ति हर दृष्टि से सक्षम हो जाता है। इस अवसर पर संगीता,जोशी, दुर्गा व्यास सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This :