Search
Close this search box.

एक देश-एक चुनाव:अखिलेश यादव की सलाह, ये प्रयोग सबसे पहले यूपी को लेकर करे भाजपा सरकार

Akhilesh Yadav tweets on one nation one election.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक देश एक चुनाव को लेकर देश भर में की जा रही चर्चा पर कहा कि ये प्रयोग सबसे पहले यूपी में किया जाए। इससे भाजपा को पता चल जाएगा कि जनता उन्हें हटाने के लिए कितनी उतावली है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है, इसी बात के आधार पर हम ये सलाह दे रहे हैं कि ‘एक देश-एक चुनाव’ करवाने से पहले भाजपा सरकार, इस बार लोक सभा के साथ-साथ देश के सबसे अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के लोकसभा-विधानसभा के चुनाव साथ कराके देख ले। इससे एक तरफ़ चुनाव आयोग की क्षमता का भी परिणाम सामने आ जाएगा और जनमत का भी, साथ ही भाजपा को ये भी पता चल जाएगा कि जनता किस तरह भाजपा के खिलाफ आक्रोशित है और उसको सत्ता से हटाने के लिए कितनी उतावली है।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

ये भी पढ़ें – भारत-इंग्लैंड विश्व कप मैच के टिकट 40 हजार तक, 29 अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में मुकाबला

केंद्र सरकार ने देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए एक समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। समिति के अन्य सदस्यों के नाम जल्द ही सार्वजनिक कर अधिसूचना जारी की जाएगी।

सरकार ने 18 से 22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। कयास लगाए जा रहे हैं क सत्र के दौरान इस विषय पर चर्चा होगी।

Source link

Amitabh shukla
Author: Amitabh shukla

NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट