Search
Close this search box.

मां राज राजेश्वरी का 1008 कमल फूलों से हुआ अर्चन भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

मां राज राजेश्वरी का 1008 कमल फूलों से हुआ अर्चन
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद
देवास। मां राजराजेश्वरी भक्त मंडल द्वारा मां राजराजेश्वरी दुर्गा माता मंदिर परिसर दुर्गा बाग (कालानी बाग) मे नवरात्रि के पावन पर्व पर सांस्कृतिक, पारंपरिक,गरबा महोत्सव, ऐतिहासिक राजसी ,पालकी यात्रा के सफल आयोजन के पश्चात शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूजन , हवन के पश्चात् माँ राजराजेश्वरी दुर्गा का 1008 कमल फूलों से अर्चन कर महाआरती के पश्चात विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ । हजारो की संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की । कन्या पूजन और सांस्कृतिक गरबे, नाट्य प्रस्तुति में भाग लेने वाली कन्याओं को मां राजराजेश्वरी भक्त मंडल के सदस्यों ने किया सम्मानित । कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण , समाजसेवी , समाज के वरिष्ठजन , पदाधिकारी और मां राजराजेश्वरी भक्त मंडल के सदस्य और नागरिक गण भक्त श्रद्धालू बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । मां राजराजेश्वरी भक्त मंडल प्रमुख सुरेश चौधरी व सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने , मंदिर प्रांगण मे पधारे सभी श्रद्धालु भक्तजन , प्रत्यक्ष , अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दाताओ ,सभी बंधु , मित्रो, मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया । भक्त मंडल ने आगामी आयोजन की जानकारी देते हुए दीपावली महापर्व पर पूरे मंदिर को दीपक से जगमग कर आतिश बाजी कर दीपोत्सव मनाया जाएगा व सभी श्रद्धालु भक्तजन से आग्रह किया 5 दीपक आपके घर के समीप मंदिर प्रांगण में लगाकर दीपोत्सव को धूमधाम से मानकर जीवन में रोशनी लाए।

Amitabh shukla
Author: Amitabh shukla

NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट