Search
Close this search box.

भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक का हुआ आयोजन देवास जिले में होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा और 25 सितंबर के कार्यकर्ता महाकुंभ हेतु ली बैठक

भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक का हुआ आयोजन

देवास जिले में होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा और 25 सितंबर के कार्यकर्ता महाकुंभ हेतु ली बैठक

देवास। आगामी विधानसभा चुनाव में विजय के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जो 21 एवं 22 सितंबर को देवास जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। साथ ही 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है , जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे प्रदेश के 10 लाख कार्यकर्ताओं को विजयश्री हेतु चुनाव प्रबंधन के मंत्र देंगे l उक्त दोनों कार्यक्रमों की तैयारी के लिए आज भाजपा कार्यालय पर पार्टी के संभाग प्रभारी जीतू जिराती के द्वारा जिले के प्रमुख पदाधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जीतू जिराती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व की भाजपा सरकारों ने जो जनहित के कार्य किए हैं, उसके आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने और उसमें विजय प्राप्त करने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने हेतु पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसमें पूरे जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ तक के सभी कार्यकर्ताओं और समाजजनों के सहभागिता के लिए व्यापक तैयारी करनी है l साथ ही 25 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने के लिए वाहनों और भोजन आदि की तैयारी करने की चर्चा भी बैठक में की गई l बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने जन आशीर्वाद यात्रा में समाज के प्रबुद्धजन, समाज प्रमुख, व्यापारी संगठन और पूरे समाज को आमंत्रित करने और पूरे जिले में होने वाली रोड शो और सभाओं को सफल बनाने के कार्य योजना पर पदाधिकारी के साथ चर्चा कीl बैठक में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, मनीष सोलंकी, महेश दुबे, आर्यन यादव, राधेश्याम जाट, अर्जुन पटेल, निरंजन सिंह सेंगर, मनोहर सिंह पवार, ओम जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी, मिलिंद सोलंकी, भेरूलाल अटरिया, कुलदीप पटेल, मनोहर यादव उपस्थित थे l यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी l

Amitabh shukla
Author: Amitabh shukla

NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट