संस्था युवा बजरंग सेवा ने निकाली धर्म जागरण श्री राम यात्रा

देवास। संस्था युवा बजरंग सेना के तत्वावधान में 15 जनवरी को धर्मजागरण श्रीराम यात्रा निकाली गई। संस्था के अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि धर्मजागरण शाम 4 बजे खेड़ापति मंदिर पर महाराज विक्रमसिंह पवार के द्वारा आरती की गई इसके पश्चात यात्रा प्रारंभ होकर शहर के मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टेण्ड मारूती मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के संपन्न होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा में निगम सभापति रवि जैन, प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, अभिषेक गोस्वामी, कवि शशिकांत यादव, अनिल सिकरवाल, संजय शुक्ला, पप्पु जोशी, संजू खंडेलवाल, जुगनू गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह पवार, भरत चौधरी, टिंकू शुक्ला, अर्जुन चौधरी, राजा अकोदिया, अजय पहाड़िया, चिंतामण यादव, सुरेश सिरोदिया एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही।
Author: Amitabh shukla
NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284








