कुतुब सरकार मेहताब शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का एक दिनी उर्स सम्पन्न हुआ
भारी संख्या में ज़ायरीन पहुँचे
चादर की पेश,साथ ही सरकार की शान में क़व्वाली भी पढ़ी गई
शाकाहारी लंगर का भी हुआ आयोजन,कई लोगो ने खाया खाना
नाहर दरवाजा चौराहा के पास स्थित दरगाह कुतुब सरकार मेहताब शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का एक दिनी उर्स आज सम्पन्न हुआ । दरगाह शरीफ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले चादर शरीफ पेश की गई और फातेहा पढ़ी गई,और देश मे अमन चैन की दुआ भी मांगी गई । साथ ही दरगाह पर आए कव्वालों ने अपना कलाम भी इस दौरान पेश किया । वही फातेहा ख्वानी के बाद तबर्रुक (प्रसाद) भी बाँटा गया ।
वही दरगाह के बाहर परिसर में एक शाकाहारी लंगर का भी आयोजन किया गया,जिसमे भारी संख्या में लोग पहुँचे और खाना खाया ।
दरगाह पर पहुँचे ज़ायरीन एडवोकेट नईम शेख ने बताया,कि सरकार के इस आस्ताने पर जो भी ज़ायरीन अपनी ज़ायज़ मुराद लेकर यहाँ आता है,वो खाली हाथ नही जाता है । साथ ही उन्होंने यह भी बताया,कि वो खुद कई बरसो से यहाँ आ रहे है,और यहाँ पर अलग अलग धर्मो के लोग इस दरगाह पर आते है । इस दौरान तमाम इंतज़ाम वारसी एहले हक़ ग्रुप की जानिब से किया गया ।
Author: Amitabh shukla
NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284








