जय श्री श्याम मित्र मंडल ने वृद्धजनो को भोजन करवाकर मनाया महाराज विक्रमसिंह का जन्मदिन

देवास। संस्था जय श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा भाजपा सीनियर मंडल नगर मंत्री रूपेश चौरसिया के नेतृत्व में देवास महाराज विक्रमसिंह पवार का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया। इस अवसर पर श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार द्वारा वृद्धजनों को फल वितरण किया तथा उन्हें वस्त्र भेंट कर भोजन करवाया साथ ही वृद्धाश्रम परिसर में पौधा रोपण किया गया। श्याम मित्र मंडल की ओर से श्रीमंत पंवार को मातारानी का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में सीनियर मंडल अध्यक्ष विशालसिंह रघुवंशी, भरत चौधरी, नगर महामंत्री संतोष पंचोली, नयन कानूनगो, नवीन सोलंकी, संतोष कुमावत, जुबेर लाला, जुबेर मदनी, परवेज विनर, अजय पहाडिया, चंचल चौहान, चिंतामण यादव, राकेश बोडाने, भीमसिंह दरबार, राकेश चौहान, चंद्रपालसिंह बना, शुभम गायकवाड, हेमंत कहार आदि उपस्थित रहे। वृद्धजनों ने श्रीमंत को आशीर्वाद देकर उनके उनके दीर्घायु होने की कामना की।
Author: Amitabh shukla
NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284








