17 जुलाई से 17 सितम्बर तक श्री रावतपुरा सरकार का होगा चर्तुमास

देवास। श्री रावतपुरा सरकार का 17 जुलाई से 17 सितम्बर तक 2 माह चर्तुमास का आयोजन आनंद भवन पैलेस मक्सी रोड देवास पर होगा। चर्तुमास का भव्य अयोजन संत शिरोमणी श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार के सानिध्य मे होगा। चर्तुमास के भव्य आयोजन के आयोजक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं महाराजा विक्रमसिह पवार रहेगें। चर्तुमास के इस भव्य आयोजन मे स्वंय श्री रावतपुरा सरकार करेगें अनुष्ठान। अनुष्ठान के साथ नित्य सहस्त्र अर्चन, रूद्र अभिषेक, यज्ञ के साथ 108 पंडितो द्वारा नित्य प्रतिदिन पूजन, पाठ, अनुष्ठान तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक होगा। पूज्य गुरूजी के सानिध्य मे साधना एवं प्रार्थना प्रतिदिन होगी तथा प्रतिदिन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। पूरे चर्तुमास एवं अनुष्ठान के दौरान विद्यवानों के द्वारा श्री शिव पुराण, श्रीराम कथा, श्रीमद भगवत कथा एवं अन्य धर्मिक कथायें भी होगी। 21 जुलाई असाढसुदी गुरूपूर्णिमा पर गुरू पूजन कर गुरू पूर्णिमा मनाई जावेगी। चर्तुमास के भव्य आयोजन के लिए भव्य पांडाल एवं यज्ञशाला कार्यस्थल का बुधवार 26 जून को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं महाराजा विक्रमसिह पवार ने सपत्निक आचार्य नरेन्द्र तिवारी के आर्चायत्व मे कार्य स्थल का भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण किया। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम की भव्य तैयारी आरंभ कर दी गई है। जिसका निरीक्षण श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा किया गया। भव्य अयोजन मे पूरे भारत वर्ष से पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य मे अनुयाईयों का समागम होगा। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम आयोजक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा विभिन्न समितियों का अलग अलग व्यवस्था के लिए गठन भी किया गया है। समितियों का गठन कर समिती स्वंय सेवक संचालको को जवाबदारी भी सौंपी गई है। भव्य अयोजन के भूमिपूजन के अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे।
Author: Amitabh shukla
NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284








