अभिनय की दुनिया में काम करते-करते कई सितारे दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाते हैं। कुछ साइड बिजनेस चलाते हैं, तो कुछ लोग सिनेमा की दुनिया में ही रहते हुए अपनी प्रतिभा को विस्तार देते हैं। इसी में एक क्षेत्र है निर्देशन। ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अभिनय के जरिए अच्छी पहचान बनाने के बाद निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया। कुछ इसमें सफल रहे तो वहीं कुछ सेलेब्स अपना सिक्का नहीं चला सके। कुछ तो खुद यह कुबूल कर चुके हैं कि फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना उनके लिए घाटे का सौदा रहा है। आइए जानते हैं…
सनी देओल
सनी देओल इन दिनों ‘गदर 2’ की वजह से छाए हुए हैं। इस फिल्म ने एक बार फिर उनकी किस्मत को पलट दिया है। बता दें कि सनी देओल अभिनय के साथ-साथ कई फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। लेकिन इस क्षेत्र में वह जादू नहीं चला पाए। हाल ही में खुद सनी देओल ने यह एलान किया कि अब वह सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देंगे, क्योंकि फिल्म मेकिंग में उन्होंने जब भी हाथ आजमाया, दिवालिया हो गए।
अभिनय की दुनिया में हेमा मालिनी की क्या जगह है यह बताने की किसी को जरूरत नहीं। ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने पर्दे पर हर तरह के किरदार अदा किए हैं और शानदार तरीके से किए हैं। लेकिन, निर्देशन की दुनिया में जब उन्होंने हाथ आजमाया तो निराश रह गईं। बता दें कि हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा की फिल्में निर्देशित की थीं, जो नहीं चलीं।
Jawan Advance Booking: ‘जवान’ ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड, 24 घंटे में बिके इतने टिकट
Author: Amitabh shukla
NEWS CONTENT LIVE IS INFORMATION AND NEWS WEBSITE RUN BY AMITABH SHUKLA SENIOR JOURNALIST DEWAS CONTACT 9425048284








